{"_id":"5c1016b6bdec22417e3011ae","slug":"41544558262-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ ने मचा धमाल, शूटर दादियां भी कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ ने मचा धमाल, शूटर दादियां भी कमाल
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
बागपत। अंगदपुर जौहड़ी गांव की शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशो तोमर पर बनने जा रही वुमनिया फिल्म की जानकारी लोगों तक अमर उजाला ने पहुंचाई। साठ साल की उम्र के बाद निशानेबाजी सीखने वाली शूटर दादी की बायोग्राफी इस फिल्म का निर्माण गैंग्स ऑफ वासेपुर बना रहे अनुराग कश्यप कर रहे हैं। साल 2019 में फिल्म का निर्माण शुरू होगा। सीएम योगी आदित्य नाथ के भाई खुद बागपत में निशानेबाजी सीखकर और देखकर गए। इसके अलावा खेल के मैदान पर चमकते बागपत के सितारों के प्रदर्शन को लोगों तक पहुंचाया गया। पैरा एथलीट अंकुर धामा को अर्जुन अवार्ड देने के बाद साई का कोच बनाए जाने का समाचार अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। वीर शाहमल एकेडमी बिनौली के शूटर सौरभ चौधरी की कामयाबी और संघर्ष की कहानी अमर उजाला ने लोगों तक पहुंचाई। कबड्डी लीग में नितिन तोमर, ओलंपियन पहलवान संदीप तोमर के अलावा क्रिकेट में रणजी खिलाड़ी सौरभ कुमार ने कामयाबी की चमक दिखाई, जिन्हें प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन