{"_id":"5b2806684f1c1ba96e8b8c22","slug":"41529349736-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन 338 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन 338 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कड़ी चौकसी के बीच यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा दो केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन दोनों पाली में 338 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। एसपी जयप्रकाश और एसडीएम विवेक कुमार यादव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराई गई है। उधर, खुफिया विभाग की टीम भी अलर्ट रही।
यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत और बड़ौत के कालंदी कॉलेज में भारी सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच शुरू हुई। पहली पाली में प्रात: आठ बजे से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो गई । द्वितीय पाली में एक बजे से एंट्री कराई । परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर बायो मैट्रिक हाजिरी एवं सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया। यमुना इंटर कॉलेज बागपत के केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि प्रथम पाली में 720 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। 56 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 664 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 720 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। 670 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 49 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया। कालिंदी कालेज बड़ौत के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. उम्मेद सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 1344 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। 1230 ने परीक्षा दी। 114 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 1344 को परीक्षा देनी थी। 119 अनुपस्थित रहे। 1225 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। दोनों परीक्षा केंद्रों पर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जयप्रकाश और एसडीएम विवेक कुमार यादव एवं अरविंद कुमार ने निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि यमुना इंटर कॉलेज बागपत में एएसपी राकेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम विवेक कुमार यादव व सीओ बागपत दिलीप सिंह ने व्यवस्था संभाली। कालिंदी कालेज बड़ौत में परीक्षा केंद्र पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह ने सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। मंगलवार को भी दोनों पाली में परीक्षा होगी।
जींस पहनकर आए अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री
बागपत। श्री यमुना इंटर कालेज में यूपी पुलिस की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को जींस पहनकर परीक्षा केंद्रों में घुसने नहीं दिया। जींस पहनकर आए अभ्यर्थियों को केंद्र के बाहर ही रोक दिया। इसको लेकर अभ्यर्थियों में अफरा-तफरी मच गई। वे तुरत-फुरत में दुकानों से लोअर खरीद कर लाए। लोअर पहनने के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री मिली।
विज्ञापन
अचूक साबित हुआ फार्मूला 24
बागपत। एएसपी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक कक्ष में केवल 24 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की । सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। कक्षों में विशेष टेक्नोलॉजी के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। यदि कोई अभ्यर्थी नकल करने के लिए आगे या पीछे देखता है तो सीसीटीवी कैमरा ऑटोमेेटिक ही जूम कर उस अभ्यर्थी की कैंच कर लेता है। इससे कंट्रोल रूम में बैठे पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी मिलती है। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए 24 सेट का प्रश्न दिया। कक्षा में प्रत्येक अभ्यर्थी पर अलग-अलग तरह के प्रश्न पत्र थे। यही वजह रही कि परीक्षा नकलविहीन हुई।
सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा पुराना पेपर
बागपत। यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा शुरू होते ही व्हाट्स एप पर पुरानी परीक्षाओं के हल प्रश्न पत्र घूमने लगे । इससे अफवाह फैल गई कि यूपी पुलिस परीक्षा का भी पेपर आउट हो गया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न पत्र से मिलान करने पर पता चला कि वायरल किया गया पेपर पुरानी परीक्षा का था। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन हुई है।
सुरक्षा एजेंसियां रही सक्रिय
बागपत। यूपी पुलिस की परीक्षा में नकल माफियाओं द्वारा पेपर आउट होने की आशंका को देखते हुए तमाम सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय रही और पुलिस अफसरों को पल-पल की जानकारी देते रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात किया गया था। जो हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। परीक्षा के दौरान कोई भी संदिग्ध नहीं पकड़ा गया। पहले दिन परीक्षा शांति पूर्वक तरीके से हुई।
केंद्र के बाहर से जमा कराया सामान
बागपत। जिले पर दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के सामान रखने के लिए अलग से रूम बनाया। परीक्षा शुरू होने से पहले उनका सामान जमा किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद सामान दिया। सामान लेने के लिए परीक्षार्थियों की लंबी लाइनें लगी रही।
फोटो स्टेट और इंटरनेट की दुकानें कराई बंद
बागपत। पुलिस ने श्री यमुना इंटर कॉलेज के पास की फोटो स्टेट और इंटरनेट की दुकानें बंद करा दी। परीक्षा केंद्र के एक सौ मीटर के दायरे में आने वाले दुकानें बंद रही।
233 अभ्यर्थियों ने परीक्षा को कहा अलविदा
बड़ौत (बागपत)।
कालिंदी देवी कॉलेज मेें हुई उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा के प्रथम दिन दोनों पाली में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा को अलविदा कर दिया। हालांकि इन्हीं मेें से दर्जनों अभ्यर्थियों को देरी होने पर परीक्षा केन्द्र मेें नहीं घुसने दिया। इससे लोग अभ्यर्थी मायूस रहे। केंद्र अधीक्षक डॉ. उमेद ने बताया कालिंदी देवी कॉलेज को उप्र यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 1344 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना था, इनमेें से 114 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली मेें भी 1344 अभ्यर्थियों को उपस्थित होना था, लेकिन इस पाली मेें भी 119 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। ब्यूरो
बीएससी, बीकॉम अभ्यर्थियों ने भी अजमाई किस्मत
बड़ौत। उप्र यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा में शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट मांगी है, लेकिन पहले दिन दोनों पाली में हुई परीक्षा के दौरान जब अभ्यर्थियों से उनकी शैक्षिक योग्यता के बारे में पूछा तो बहुत से छात्र बीएससी, बीकॉम, बीटेक, बीएड आदि मिले। ब्यूरो