फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संसद में देना पड़ेगा लाठियों का हिसाब: पूनिया

संसद में देना पड़ेगा लाठियों का हिसाब: पूनिया

Sun, 17 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
संसद में देना पड़ेगा लाठियों का हिसाब: पूनिया
बागपत। राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पीएल पूनिया ने कहा काठा नाव हादसे को संसद में उठाया जाएगा। किसान-मजदूरों पर बरसाई लाठी का हिसाब देश की सबसे बड़ी पंचायत में मांगा जाएगी। सीएम योगी आदित्य नाथ गोरखपुर में उलझे हैं, उन्हें काठा आकर अपनी सरकार की हकीकत देखनी चाहिए।
विज्ञापन

काठा गांव में पत्रकारों से बातचीत कर उन्होंने कहा हादसे के पीड़ितों पर लाठीचार्ज करना शर्मनाक है। यूपी सरकार और सीएम योगी आदित्य नाथ को शर्म आनी चाहिए। सीएम को यहां सबसे पहले आना चाहिए था। कृषि बीमे की राशि से किसान-मजदूरों को राहत देकर सरकार वाहवाही लूटना चाहती है। अंग्रेजों के समय भी ऐसा अत्याचार नहीं हुआ। संसद के बाहर और भीतर कांग्रेस इस पर सरकार से जवाब मांगेंगी। उन्होंने कहा काठा हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। जिन लोगों के इशारे पर नाव चल रही थी, उनकी जांच होनी ही चाहिए। नाव हादसे का जिम्मेदार कौन है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस काठा में हुए अत्याचार पर चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कहा सरकार पर दबाव बनाएंगे और लोगों को उनका हक दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed