{"_id":"59612f104f1c1ba05b8b46f0","slug":"41499541264-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टास्क फोर्स जानेगी मिड-डे-मील और हौसला पोषण का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टास्क फोर्स जानेगी मिड-डे-मील और हौसला पोषण का हाल
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टास्क फोर्स जानेगी मिड-डे-मील, हौसला पोषण का हाल
बागपत। परिषदीय विद्यालयों में संचालित मिड-डे मील, हॉट कुक्ड और हौसला पोषण योजना की जांच के लिए डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने जिला और तहसील स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टीम के सदस्य हर माह योजनाओं की जांच करेंगे।
जिला टास्क फोर्स के अध्यक्ष डीएम खुद होंगे और हर माह दो विद्यालयों की जांच करेंगे। इनके अलावा सदस्य सचिव बीएसए को बनाया गया है। सीडीओ, डीआईओएस, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकरी, सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी, डीडीओ, पीडी, जिला समाज कल्याण अधिकारी डीपीआरओ को सदस्य बनाया गया है। तहसील स्तर पर एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सदस्य सचिव खंड शिक्षा अधिकारी को बनाया गया। सीएचसी अधीक्षक, बीडीओ, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, नायब तहसीलद, एसडीएम द्वारा नामित सदस्य, पूर्ति निरीक्षक सदस्य को नामित किया गया है। टीम के सभी सदस्य प्रत्येक माह पांच विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इसकी रिपोर्ट समय पर कार्यालय को दी जाएगी।