फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   35 thousand medicines seized from medical store

मेडिकल स्टोर से 35 हजार की दवा जब्त की

Mon, 13 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
35 thousand medicines seized from medical store
अमीनगर सराय (बागपत)। बिलौचपुरा गांव में बिना लाइसेंस संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर पर मेरठ, गाजियाबाद और बागपत के ड्रग्स इंस्पेक्टरों की टीम ने छापा लगाकर 35 हजार रुपये की दवाई सीज की। इस दौरान दो दवा के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ड्रग्स मेरठ को गांव के किसी व्यक्ति ने बिलौचपुरा गांव में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित होने की सूचना दी थी। इसमें स्टोर पर प्रतिबंधित दवा रखने की शिकायत की गई थी। सहायक आयुक्त ड्रग्स के निर्देश पर तीन जिलों के ड्रग्स इंस्पेक्टरों की टीम तैयार की गई। बागपत से वैभव बब्बर, गाजियाबाद से शिव पूरण चंद और मेरठ से पवन शाक्य को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने सोमवार को बिलौचपुरा पहुंचकर तनजीम नाम के युवक के मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। दुकान पर भारी मात्रा में दवाइयां रखी हुई थी। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि संचालक किसी भी दवा के कागजात नहीं दिखा पाए। इसके चलते यहां से 30-35 हजार रुपये की दवाइयां जब्त की गई है। बताया कि 50 से अधिक तरह की दवाइयां स्टोर पर थी, जिसकी कीमत 30-35 हजार रुपये है। सभी को जब्त कर लिया है। वहीं, दो दवा के नमूने भी लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed