फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   34.56 lakhs more spent on pipe drinking water scheme

जल निगम ने पाइप पेयजल योजना में खर्च हुए 34.56 लाख

Mon, 13 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
34.56 lakhs more spent on pipe drinking water scheme
पाइप पेयजल योजना पर 34.56 लाख रुपये हुए ज्यादा खर्च
विज्ञापन

बागपत। जिले में ग्रामीणों को शुद्ध पानी पिलाने के लिए जल निगम मुस्तैद हो गया है। निगम 18 पंचायतों में पाइप पेयजल योजना पर 34.56 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च की गई राशि का भुगतान कराने को कहा है। अधिशासी अधिकारी एसके जैन ने इसके लिए पत्र लिखा है।

दरअसल, जल निगम ने 18 पंचायतों में पेयजल पाइप लाइन की देखभाल करने और सही संचालन के लिए जिला पंचायत राज विभाग को जिम्मेदारी दी थी। इसके लिए बजट जारी किया था। जल निगम ने कार्य को पूरा कर लिया, लेकिन इसमें खर्च अधिक हो गया है। अब अधिशासी अभियंता एसके जैन ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर बताया कि रटौल, सरूरपुर कलां, कासिमपुर खेड़ी, जिवाना, हसनपुर जिवानी, बुढपुर, सादिकपुर सिनौली, बरनावा, बिनौली, सिरसली, जिवाना, रंछाड, हिसावदा, ककड़ीपुर, किरठल, असारा, लुहारा, बासौली गांव में पाइप पेयजल योजना को अनुरक्षण करने में जिला पंचायत राज विभाग से 44.53 लाख रुपये का बजट दिया गया था। विभाग ने नियम के दायरे में रहते हुए कार्य किया तो उस पर 79.009 लाख रुपये खर्च हुए। इस कार्य में विभाग के 34.569 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च हुए है। डीपीआरओ को पत्र के माध्यम से अतिरक्त खर्च हुए 34.569 लाख रुपये की धनराशि को उपलब्धक कराने के लिए अनुरोध किया है। इसके अलावा वर्ष 2019 की जून माह में श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर पुरा मेले पर संपंन हुए मेले में पेयजल योजना को ठीक करने में विभाग के 25.56 लाख रुपये खर्च हुए है। उक्त धनराशि को भी अवमुक्त की जाए। जिससे की ठेकेदारों के भुतान किया जा सके। लिखित और मौखिक अवगत कराया जा चुका है, लेकिन धनराशि नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed