{"_id":"5c8416f9bdec2214216cbebe","slug":"31552160505-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"278 परीक्षकों ने 6192 उतर पुस्तिकाओं का किया मूल्याकंन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
278 परीक्षकों ने 6192 उतर पुस्तिकाओं का किया मूल्याकंन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन में 122 परीक्षक अनुपस्थित रहे। वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ दबथुआ गुट के शिक्षकों ने मूल्यांकन का विरोध कर धरना प्रदर्शन किया। केंद्र के बाहर धरना भी दिया। शाम के समय अपना आंदोलन वापस ले लिया।
शनिवार को श्री यमुना इंटर कॉलेज में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सुबह दस बजे से शुरू हुआ। दूसरे दिन 278 परीक्षकों ने 6192 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। 122 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। उप नियंत्रक एवं प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि जो भी परीक्षक अनुपस्थित रहे हैं, उसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दे दी। निरंतर अनुपस्थित रहने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा और शिक्षकों की उपलब्धता की मांग करेंगे। 11 कक्षों में सीसीटीवी की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की । सभी व्यवस्था स्कूल में ही दुरुस्त कर दी।
वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ दबथुआ गुट के शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह तोमर, जयवीर सिंह, राकेश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, अनवार, अजयवीर सिंह, रोशन प्रताप, सुधीर कुमार, सुभाष कुमार, रामेश्वर, कृष्णपाल प्रधानाचार्य आदि रहे। शाम के समय संघ के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि शासन स्तर से उनकी अधिकांश मांगों को मान लिया गया है। जिसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन बहिष्कार को वापस ले लिया गया है। अब शिक्षक सोमवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।