फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शबगा के लोगों का तहसील में प्रदर्शन

शबगा के लोगों का तहसील में प्रदर्शन

Thu, 10 Jan 2019 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
शबगा के लोगों का तहसील में प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। शबगा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन कर आवारा पशुओं से निजात दिलाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रधान विनोद पंवार के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि करीबन 800 पशु दिन-रात खेतों मेें घुसकर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। अभी गेहूं की फसल भी खुर्द-बुर्द कर दी है, जिस कारण गरीब किसानों के बच्चों के भूखे मरने की स्थिति पैदा हो गई है। रात को आवारा पशु गांव मेें घुसते हैं और उनका आतंक बना हुआ है। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित नियमों के अंतर्गत आवारा पशुओं से निजात दिलाने और किसानों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में धनपाल, रामवीर, विक्रम सिंह, खुशी राम, जगमेहर, संजीव, ओमपाल, रमेश, ब्रह्मपाल, वीरेंद्र, जितेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed