{"_id":"5c364df0bdec2257222dbc4c","slug":"31547062768-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बगल में ओवरहेड टैंक, लेकिन नसीब नहीं होता पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बगल में ओवरहेड टैंक, लेकिन नसीब नहीं होता पानी
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर गांव में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव का एक तिहाही हिस्सा ऐसा है, जहां पर समस्या गंभीर है। ओवर हेड टैंक के 50 मीटर की दूरी पर ही लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है।
लोगों को शुद्ध पानी मिले इसके लिए सरकार ने गांवों में पाइप पेयजल योजना संचालित कर रखी है। हर गांव इस योजना से वंचित है। सिंघावली अहीर गांव की आबादी करीब 22 हजार है, लेकिन यहां पर आधी से भी ज्यादा आबादी को पानी मुहैया नहीं हो रहा है। ऐसी जगह पानी की टंकी बनाई गई जहां से गांव के चारों ओर पानी नहीं पहुंच रहा है। 50 मीटर की दूरी पर भी पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। भूमि समतल नहीं होने के कारण पानी सप्लाई में परेशानी उठानी पड़ रही है। असुविधाओं के चलते जल की बर्बादी भी गांव में खूब होती है।
गांव समतल नहीं, इसलिए असुविधा : प्रधान
ग्राम प्रधान सतबीर यादव का कहना है यह सच है कि कई जगह पानी नहीं जा पा रहा है, इसका मुख्य कारण यहां पर भूमि का ऊंचा नीचा होना। जहां पानी नहीं जा पा रहा है वहां एक तो सबमर्सेबल करवा दिया गया है। एक बोरिंग और करवाने की तैयारी है, जिससे जलापूर्ति हो सके। पूरे गांव में पानी की समस्या से निजात दिलवाने के लिए गांव में दूसरी टंकी के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा।।
विज्ञापन
क्या कहते हैं ग्रामीण
सिंघावली अहीर निवासी असलम का कहना है कि गांव में कई जगह ऊंचा नीचा होने के कारण पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पाती। दूसरी टंकी ऐसी जगह लगे जहां हर जगह पानी पहुंचे।
आबिद का कहना है कि लाइन की फिटिंग ठीक से नहीं की गई। इस लिए हर जगह पानी नहीं पहुंच पाता है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए, ताकि हर घर में शुद्ध पानी मिले।
इश्तयाक अली कहते है कि हमने अपने यहां कभी भी टंकी का पानी इस्तेमाल नहीं किया। उनका मकान तक आज तक पानी नहीं पहुंचा है। यहां पर सही प्रकार से पाइपों की फिटिंग नहीं हो पाई है। टंकी का प्रेशर भी बहुत कम है।
आजाद का कहना है कि पानी की बर्बादी होती है। नल खुले रहते है जिससे एक तिहाई गांववासी पेयजल आपूर्ति प्राप्त नहीं कर पाते। इसका समाधान होना चाहिए। जल बर्बाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।