फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत से ही वायरल हुआ था अंग्रेजी का पेपर

बागपत से ही वायरल हुआ था अंग्रेजी का पेपर

Mon, 05 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बागपत से ही वायरल हुआ था अंग्रेजी का पेपर
बागपत। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट कक्षा के विज्ञान वर्ग के अंग्रेजी द्वितीय का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। प्रशासनिक टीम की अब तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पेपर बागपत से ही वायरल हुआ था। कई स्कूल प्रबंधक और डीआईओएस दफ्तर के कर्मचारी भी जांच के घेरे में हैं।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले ही अंग्रेजी द्वितीय का मूल प्रश्नपत्र व्हाट्स एप के जरिए वायरल हो गया था। आदर्श इंटर कॉलेज, नंगला सिनौली के निलंबित प्रधानाचार्य सुक्रम पाल तोमर ने संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्य कांत शुक्ल को व्हाट्स एप के जरिए यह पेपर भेजा था। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने जांच के लिए एडीएम लोकपाल सिंह, एसडीएम विवेक कुमार यादव और डीडीओ हूब लाल की टीम गठित की थी। प्राथमिक जांच में ही टीम ने एसटीएफ से जांच कराने की सिफारिश की । अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि प्रश्नपत्र वायरल बागपत जिले से ही हुआ, अन्य जिले से इस कोड का प्रश्नपत्र वायरल होने के सुबूत नहीं मिले हैं। जांच के घेरे में अब डीआईओएस दफ्तर के कई कर्मचारियों के अलावा स्कूलों के प्रबंधक और गलत तरीके से तैनात किए गए कक्ष निरीक्षक भी आ गए हैं। इनकी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन


खुफिया विभाग ने शुरू की जांच
बागपत। प्रश्नपत्र लीक प्रकरण की जांच खुफिया विभाग की टीमें भी कर रही हैं। जल्द ही यह टीमें अपनी रिपोर्ट डीएम और एसपी को देंगी, इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्रम पाल तोमर के दर्ज होंगे बयान
बागपत। निलंबित प्रधानाचार्य सुक्रम पाल तोमर से प्रशासन और पुलिस की टीम मोबाइल पर बात कर चुकी है। इसके अलावा उन्हें बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे।

पेपर आउट से इंकार, पुन: परीक्षा की तैयारी
बागपत। विज्ञान वर्ग की अंग्रेजी द्वितीय की परीक्षा पुन: 12 मार्च को हो सकती है। एडीएम लोकपाल सिंह के नेतृत्व वाली प्रशासन की टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को सौंपी। डीएम ने शासन को पुन: परीक्षा कराने की संस्तुति की है। डीआईओएस पीके मिश्रा का कहना है कि पुन: परीक्षा की डेट नहीं मिली है, लेकिन इसे 12 मार्च को कराया जा सकता है। एक तरफ शिक्षा विभाग जिले में पेपर आउट से इंकार करता रहा और अब पुन: परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा है।


पेपर लीक में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी
बागपत। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि सीओ रमाला को तहरीर दे दी गई है। छपरौली थाने में पेपर वायरल होने के मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। निलंबित प्रधानाचार्य सुक्रम पाल तोमर की ओर से जेडी को भेजे व्हाट्स एप का हवाला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed