{"_id":"5a8dcf664f1c1bdd0b8b53ff","slug":"31519243110-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर को स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2018 में नंबर 1 बनाने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर को स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2018 में नंबर 1 बनाने का संकल्प लिया
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग मेें स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2018 को लेकर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्वच्छ सर्वेक्षण मेें नगर को नंबर वन बनाने का संकल्प दिया। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सफाई निरीक्षक पोपीन कुमार, सुरेंद्र कुमार सैनी, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. महेश मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप और डॉ. दीपक जैन ने किया। मुख्य अतिथि ने बताया कि पालीथिन का अधिक प्रयोग करने से लगातार नदी-नाले व पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। यदि इस पर जल्द अंकुश नहीं लगाया तो आने वाले समय में भयंकर महामारी फैल जाएगी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को शुद्ध करने व स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में बड़ौत को नंबर 1 बनाने का संकल्प दिलाया। संचालन डॉ. दीपक जैन ने किया। इसमेें सचिन जैन, डॉ. गोविंद बाबू, अनिल जैन, डॉ. रुचि, डॉ. अंशु उज्ज्वल आदि रहे।