फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छापे में छपरौली में बिना पंजीकरण के 109 विद्यार्थी, जांच के निर्देश

छापे में छपरौली में बिना पंजीकरण के 109 विद्यार्थी, जांच के निर्देश

Wed, 21 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
छापे में छपरौली में बिना पंजीकरण के 109 विद्यार्थी, जांच के निर्देश
बागपत। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक पत्राचार इलाहाबाद कीर्ति गौतम और जेडी दिव्यकांत शुक्ला ने ताबड़तोड़ परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। दोघट और छपरौली के परीक्षा केंद्र में अनियमितता पकड़ी। एक केंद्र व्यवस्था को हटाया और 109 विद्यार्थियों के पंजीकरण संख्या न मिलने पर उनसे शपथ पत्र लिए । इसके बाद परीक्षा कराई।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर शिक्षा निदेशक और जेडी ने टीम के साथ विभिन्न परीक्षा सेंटरों का निरीक्षण किया। दोघट स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्था की उन्हें डायरेक्ट तक शिकायत की जा रही थी। इसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर सबसे पहले उन्हें वहां से हटाया। उनके स्थान पर जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की तैनाती की। जिनकी देखरेख में द्वितीय पाली की परीक्षा हुई। इसके बाद टीम ने छपरौली के वृहद समाज सुधार इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने बड़ी अनियमितता मिली। 109 बच्चों के पास पंजीकृत नंबर नहीं था। इसमें कुछ विद्यार्थी घर भूल आए थे। इन सभी विद्यार्थियों से शपथ पत्र लिए हैं। इसके बाद उन्हें परीक्षा में बैठाया । वहीं डीआईओएस को निर्देश दिए इन सभी विद्यार्थियों के पंजीकरण की जांच करेंगे। यदि इसमें कहीं गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। डीआईओएस पीके मिश्रा ने शिकायत के बाद एडी और जेडी ने जांच पड़ताल की। उन्होंने नौ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान 1309 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
बागपत। परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान की परीक्षा में हुई। इसमें 16740 में से 15956 उपस्थित रहे और 784 ने परीक्षा छोड़ी। इंटर में कंप्यूटर, बैंकिंग, एकाउटेंसी, डेरी, आशुलिपिक की परीक्षा में हुई, इसमें दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान की परीक्षा में 7977 में से 7679 उपस्थित और 496 अनुपस्थित रहे। व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार में 590 में से 563 उपस्थित और 27 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक पर अज्ञात व्यक्ति ने लगाया नकल कराने का आरोप
बागपत। डीआईओएस को बिना नाम के किसी व्यक्ति ने शिकायत की। आरोप लगाया कि गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बुढ़पुर रमाला के एक शिक्षक ने विद्यार्थियों से परीक्षा में नकल कराने की रुपये लिए हैं। इसके अलावा विभिन्न आरोप लगाए हैं। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि जांच पड़ताल की तो कोई भी साक्ष्य नहीं मिला। शिकायत को खारिज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed