फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विज्ञान के बेहतर मॉडल बनाने वाले पुरस्कृत

विज्ञान के बेहतर मॉडल बनाने वाले पुरस्कृत

Wed, 24 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान के बेहतर मॉडल बनाने वाले पुरस्कृत
बागपत। विज्ञान के बेहतर मॉडल बनाने वाले विद्यार्थियों को शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज सम्मानित किया ।
विज्ञापन

मंगलवार को श्री यमुना इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ने सम्मान समारोह आयोजित किया । इसका शुभारंभ डीआईओएस पीके मिश्रा और पूर्व जिला कृषि अधिकारी पीडी शर्मा ने किया। इस मौके पर डीआईओएस ने कहा कि जो मॉडल बच्चों ने तैयार किए है वह सराहनीय है। इन बच्चों में से ही बड़े होकर देश के बड़े वैज्ञानिक और बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंजीनियरों के पद पर आसीन होंगे। सभी बच्चे मेहनत और लग्न से अपने लक्ष्य पर कार्य करते है। उन्हें हर कीमत पर उपलब्धि जरूर मिलेगी। पूर्व कृषि अधिकारी पीडी शर्मा ने भी बच्चों को हौसला बढ़ाया। बड़े होकर ये सभी बच्चे इन पर ही कार्य करेंगे ओर देश को प्रगति के प्रगति के पथ पर लेकर जाएंगे। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा, अशोक बंधु, अवनीश, सुशील, सोनिका, इंदु मौजूद रहे।


इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञान मेले में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, जेबा द्वितीय और गुलशन तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता मेें आकांक्षा प्रथम, सृष्टि द्वितीय और स्नेहा तोमर तृतीय रही। पोस्टर प्रतियोगिता में सुबैया प्रथम, अंजली द्वितीय और गुलफ्शा तृतीय रही। विज्ञान मॉडल में अनुज प्रथम, प्रियंका द्वितीय और निखिल मान तृतीय रहा। चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या की निबंध प्रतियोगिता में खुशनुमा प्रथम, कोमल द्वितीय और मोनिका तृतीय रही, जबकि पोस्टर में कोमल प्रथम, ऋतु शर्मा द्वितीय और प्रियांशी तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, संध्या तोमर द्वितीय और शालू तृतीय रही। कला प्रतियोगिता में प्रथम पूजा, द्वितीय स्वाति और तृतीय सोनम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed