फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पावर प्लांट में गड़बड़ी, आपूर्ति चरमराई

पावर प्लांट में गड़बड़ी, आपूर्ति चरमराई

Fri, 18 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
पावर प्लांट में गड़बड़ी, आपूर्ति चरमराई
बागपत। शाहजहांपुर पावर प्लांट की मशीनों में तकनीकी खामी के चलते बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। कई कई घंटे के कट लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

गर्मी के साथ-साथ बिजली आपूर्ति लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। बुधवार को शाहजहांपुर जनपद के रोजा गांव स्थित पावर प्लांट में बिजली बनाने की दो मशीन खराब हो गई। इससे आपूर्ति बाधित हो रही है। इसका प्रभाव बागपत में भी पड़ रहा है। बुधवार की रात में जनपद मुख्यालय पर 9:50 बजे से 11:50 बजे तक विद्युत कटौती रही। दिन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील क्षेत्र में 20 घंटे के स्थान पर 17 घंटे बिजली तथा देहात के क्षेत्र में 18 घंटे के स्थान पर मात्र 13-14 घंटे की बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे हर कोई परेशान है। एक्सईएन राजवीर सिंह ने बताया शाहजहांपुर में दो मशीन खराब होने से बिजली कटौती हो रही है। मशीन ठीक होने में अभी दो-तीन दिन का समय लगेगा। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से होगी।

सड़कों पर बच्चों को लेकर घूमते रहे लोग
बागपत। बिजली न आने से लोग अपने बच्चों को सड़कों पर लेकर घूमते नजर आए। इसके अलावा कुछ लोग अपने मकानों की छतों पर पहुंच गए थे। किसी तरह उन्होंने समय व्यतीत किया।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति ने कस्बे के लोगों को रूलाया
अग्रवाल मंडी टटीरी। बिजली की अव्यवस्था को लेकर कस्बे के लोगों में रोष है। व्यवस्था को सुधारने की मांग की। रात से आपूर्ति ठप है। दिन में भी कुछ ही देर सप्लाई की गई थी। इससे विभाग के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है। नागरिकों का कहना शहरी क्षेत्रों के बराबर बिलों की वसूली हो रही है, लेकिन ग्रामीण स्तर से भी बदतर बिजली आपूर्ति दी जा रही है। कस्बे के चौधरी पवन ठेकेदार, मुकेश रूहेला, चौधरी कृष्ण, अखिल गुप्ता, विजय मानव, ब्रिजेश ने चेतावनी दी जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed