फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   30 thousand cusecs of water released in Yamuna, water level increased

Baghpat News: यमुना में छोड़ा 30 हजार क्यूसेक पानी, जलस्तर बढ़ा

Wed, 03 Jul 2024 03:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
30 thousand cusecs of water released in Yamuna, water level increased
बागपत। पहाड़ों में निरंतर हो रही बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके बाद नदी का जल स्तर बढ़ा है। जल स्तर बढ़ने से किसान भी चिंतित होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

बरसात एक तरफ जहां गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं पहाड़ों की बारिश ने लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। नदियां उफन गईं हैं। पहाड़ों की बारिश से हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा गया है। बैराज से मंगलवार की सुबह 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो बागपत में पहुंच गया है। यदि बारिश नहीं रुकी तो और भी पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पानी का स्तर बढ़ते ही यमुना के पक्का घाट और गौरीपुर मोड़ पर पानी देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ-साथ किसानों की भी चिंता बढ़ने लगी है। यदि यमुना में और पानी छोड़ा जाता है तो किसानों की फसल डूब जाएगी। एडीएम पंकज वर्मा का कहना है कि यमुना में बाढ़ को लेकर पहले ही ड्यूटी लगा दी गई है। हालांकि इतने पानी के छोड़ने से किसी तरह की परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed