फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   30 crores has been collected, it is a challenge to spend the budget in one year

Baghpat News: 30 करोड़ जमा हो गया है बजट एक साल में खर्च करना चुनौती

Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
30 crores has been collected, it is a challenge to spend the budget in one year
जिला पंचायत कार्यालय बागपत - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिला पंचायत में चार साल से पूरा बजट खर्च नहीं हो रहा है। कभी सदस्यों व अध्यक्ष में खींचतान होती रही तो कई बार कार्य योजना तक नहीं बन सकी। इसलिए अब आखिरी साल में 30 करोड़ रुपये खाते में एकत्र हो गए हैं। एक साल बाद पंचायत चुनाव होने हैं और ऐसे में अध्यक्ष व अधिकारी बजट खर्च करने को जोर लगा रहे हैं। मगर बजट खर्च करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
जिला पंचायत में हर साल करीब 15 करोड़ रुपये बजट मिलता है। यहां ममता किशोर को वर्ष 2021-22 में अध्यक्ष की कुर्सी मिली थी और तब जिला पंचायत का खजाना पूरी तरह से खाली थी। उसके बाद बजट मिलना शुरू हुआ और किसी भी वित्तीय वर्ष में वह पूरा खर्च नहीं हो सका।
विज्ञापन

यहां कई साल तक जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों में खींचतान होती रही और अध्यक्ष पर विकास कार्य नहीं कराने के आरोप लगते रहे। ऐसा भी रहा कि वर्ष 2024-25 में कार्य योजना को मंजूरी तक नहीं मिल सकी। कार्य योजना को मंजूरी मिले बिना बजट खर्च नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह चार साल में पूरा बजट नहीं खर्च होने से अब जिला पंचायत के खाते में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हो गए हैं। वहीं अब चुनावी साल भी शुरू हो गया है और वित्तीय वर्ष के साथ ही अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म हो जाएगा।

इस तरह बजट खर्च करने के लिए केवल एक साल बाकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब चार साल में बजट खर्च करने के लिए अध्यक्ष व अधिकारी जूझते रहे तो अब एक साल में इतना बजट कैसे खर्च कर सकेंगे। इस जुगत में अध्यक्ष ममता किशोर व अधिकारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed