फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   223 teachers may be transferred, not a single one will be available

Baghpat News: 223 शिक्षकों का हो सकता है तबादला, मिलेगा एक भी नहीं

Wed, 14 Jun 2023 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
223 teachers may be transferred, not a single one will be available
- शासन से जारी सूची के अनुसार जिले में नहीं एक भी पद रिक्त, प्राथमिक के 164 और उच्च प्राथमिक के 59 सहायक अध्यापक जाएंगे
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा
बागपत। अंतर जनपदीय स्थानांतरण में बागपत से 223 शिक्षकों का अन्य जनपदों में तबादला हो सकता है। लेकिन जिले को एक भी शिक्षक नहीं मिलेगा। क्योंकि शासन से जारी की गई सूची में जिले में आने वाले शिक्षकों की संख्या शून्य दर्शाई गई है।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरु हो गई है। शासन से शिक्षकों से अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन मांगे गए है। शिक्षकों के आवेदन करने के 15 दिन बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आवेदनों की जांच और सत्यापन किया जाएगा। इस बार बागपत के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के 223 शिक्षकों का दूसरे जनपदों में स्थानांतरण हो सकता है, जबकि जिले को एक भी शिक्षक नहीं मिलेगा। शासन से जारी की गई सूची में जिले से प्राथमिक स्तर के 164 और उच्च प्राथमिक स्तर के 59 शिक्षकों का स्थानांतरण अन्य जनपदों के लिए दर्शाया गया है, जबकि जिल में आने वाले शिक्षकों की संख्या शून्य दिखाई गई है। संवाद
विज्ञापन

प्रभारी संभाल रहे प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी
बागपत के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की कमी है। विद्यालयों में प्रभारी ही प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी संभाल रहे है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 55 पदों पर शिक्षकों की पदोन्नति की सूची जारी की थी। अब शासन से जारी सूची के आधार पर विद्यालयों में एक भी पद रिक्त नहीं दर्शाया गया है। - विकास मलिक, जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 20 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए है और अब अंतर जनपदीय स्थानांतरण में भी 164 शिक्षकों का स्थानांतरण हो सकता है। जिले से जितने शिक्षकों का स्थानांतरण दिखाया गया है तो जिले को भी शिक्षक मिलने चाहिए। - राकेश यादव, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बागपत


वर्जन -
शासन से जारी सूची में जिले में आने वाले शिक्षकों की संख्या शून्य दर्शाई गई है। अंतर जनपदीय स्थानांतरण में जिले को एक भी शिक्षक नहीं मिलेगा। जिले में सिर्फ पारस्परिक स्थानांतरण होगा। - कीर्ति, बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed