{"_id":"5c0ebcc5bdec224171675836","slug":"21544469701-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों का सीएचसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों का सीएचसी में हंगामा
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
सीएचसी में चिकित्सक न होने के कारण घंटों जब मरीजों को कोई चिकित्सक देखने नहीं आया तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
सोमवार को सीएचसी में मरीजों ने पर्ची कटवाकर जब वे चिकित्सक कक्ष में गए तो कुर्सी खाली पड़ी थी। वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। मरीज घंटों चिकित्सकों का इंतजार करते रहे, लेकिन चिकित्सकों के न आने पर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। घंटों तक वहां कोई चिकित्सक नहीं आया। उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे। बड़ौत सीएचसी पर आए दिन मरीजों को चिकित्सकों का घंटों इंतजार करना पड़ता है। हंगामा करने वालों में ओमपाल, जाहुल उल हक, सानिया, उर्मिला, प्रवेश, सुशीला, नसीम, नफीसा आदि रहे। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजेंद्र मलिक ने कहा रुबेला टीकाकरण में टीमें लगी है। इस कारण चिकित्सक पूरी ड्यूटी नहीं दे पा रहे हैं। वे इस संबंध में अलग से चिकित्सकों की ड्यूटी लगवाएंगे।