{"_id":"5babe3fe867a557feb4e33b1","slug":"21537991678-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारी में जुटें कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारी में जुटें कांग्रेसी
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। यज्ञमान नगराध्यक्ष दीपक शर्मा और शक्ति सिंह एडवोकेट रहे। शहर मुख्य संगठक नईमा खान ने भजन प्रस्तुत किए। जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह अलग-अलग ब्लॉक में किया जाएगा। गांधी जी के उद्देश्य और सत्य अहिंसा के सिद्धांत की अलख घर-घर में जगाना है। आज देश में झूठ और हिंसा की राजनीति की जा रही है। महामंत्री एवं जिला प्रभारी सुशील चौधरी ने कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुटने का आह्वान किया। सभी लोगों ने पालिका परिसर स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसमें प्रदेश संगठक अनिल देव त्यागी, सेवादल के जिलाध्यक्ष वकील अहमद, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मनीष विश्वकर्मा, डॉ. हाशिम अब्बासी, नरेंद्र राणा, पं. घनश्याम शर्मा, सत्यपाल सिंह पिथौलिया, बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, हेमंत एडवोकेट, अनिल उपाध्याय मौजूद रहे।
सड़क पर चलेगा रालोद का आंदोलन
बागपत। रालोद के मंडल महासचिव ओमबीर ढाका ने कहा कि किसानों को सरकार धोखा दे रही है। कृषकों के हक और अधिकार, अपराध, स्वास्थ्य, नहरों में पानी को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मोदीनगर से पतला गांव तक पैदल मार्च करेंगे। समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कंवर पाल हुड्डा, योगेंद्र पावला, राजकुमार, वकील, कोशिंद्र, गंगाराम, वीरेंद्र, धर्मेंद्र मौजूद रहे।