फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राष्ट्र रक्षा में बेटियों का योगदान भी कम नहीं: रिपुदमन

राष्ट्र रक्षा में बेटियों का योगदान भी कम नहीं: रिपुदमन

Sun, 17 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र रक्षा में बेटियों का योगदान भी कम नहीं: रिपुदमन
बड़ौत (बागपत)। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रिपुदमन आर्य ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए देश की बेटियों का योगदान भी कम नहीं है। उन्होंने कहा वर्तमान समय में राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए बेटियों की अहम भूमिका है। उन्होंने बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में जनता वैदिक मॉडर्न स्कूल में आयोजित आर्य वीरांगना योग एवं जीवन निर्माण शिविर में 50 से अधिक बालिकाएं भाग ले रही हैं। दूसरे दिन के शिविर का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। सुबह के समय पीटी, योगासन का अभ्यास किया गया। प्रशिक्षक सुमेधा आर्य सृष्टि आर्य रही। शिविर में बालिकाएं योग व्यायाम के अलावा लाठी और तलवार चलाना, युद्ध, जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण ले रही हैं। आर्य विद्वान मास्टर विजय सिंह राठी ने बालिकाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र रक्षा के लिए स्वावलंबी बने और उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में अपना योगदान व सहभागिता के लिए तत्पर रहें। आर्य भजनोपदेशक श्रीपाल आर्य ने देशभक्ति से ओतप्रोत भजन पेश कर बालिकाओं को पाखंड से दूर रहने का आह्वान किया। इसमें जिला महासभा के प्रधान रामपाल आर्य, यशपाल आर्य, योगेंद्र आर्य, प्रभात सिंह, कपिल आर्य, रवि, मास्टर समय सिंह, मास्टर गिरवर सिंह, मास्टर हरपाल सिंह तोमर, विश्व बंधु शास्त्री, वीरपाल सिंह, सुनील कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed