{"_id":"5b05c4244f1c1bdb408b766b","slug":"21527104548-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘योजनाओं को गिनाएं, आमजन के बीच जाएं कार्यकर्ता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘योजनाओं को गिनाएं, आमजन के बीच जाएं कार्यकर्ता’
Updated Thu, 24 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम आदमी के बीच रखें।
बुधवार को दिल्ली रोड स्थित विनायक कॉलेज में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व मंत्री हरिद्वार दूबे, क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रधानमंत्री की जनसभा के विषय में जानकारी दी। बताया कि दिल्ली में एनएच-24 के 14 लेन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से सोनीपत के सेवली गांव में बनाए गए टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे। यहां पर बनाई गई आर्ट गैलरी का उद्घाटन करेंगे। यहां से कार में सवार होकर वह एक्सप्रेस-वे पर भ्रमण करते हुए खेकड़ा ओवरब्रिज तक जाएंगे। इसके बाद वह खेकड़ा स्टेडियम स्थित जनसभा में पहुंचेेंगे और लोगों से रूबरू होंगे। सत्यपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता तैयारियों में ताकत झोंक दें। प्रधानमंत्री देश को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने देहात में प्रचार के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एक हजार बाइकों पर कार्यकर्ता शामिल होंगे : चारू
बड़ौत। भारतीय जनता युवा मोर्चा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष और सहप्रभारी उप्र चारू प्रज्ञा ने 27 मई को पीएम की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। बुधवार को एक शोरूम पर युवा मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जुटाने का काम करें। निर्णय लिया गया कि एक हजार बाइक के साथ कार्यकर्ता इस कार्यक्रम मेें शामिल होगें। अध्यक्षता डा. पुष्पेन्द्र तोमर और संचालन विवेक चौहान, सचिन वत्स, नितिन, विकास, आदेश, सुमित दांगी, नमन, चिराग जैन, अमित, आदेश तोमर, संजीव उज्जवल, प्रताप, अनुज दांगी उपस्थित रहे। उधर, भाजपा नगर मंडल की योजना बैठक बड़ौत विधायक केपी मलिक के आवास पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने की। तैयारियों पर चर्चा की गई। नगरध्यक्ष चंद्र्रवीर तोमर, चेयरमैन अमित राणा, जसवीर सोलंकी, हरिओम वर्मा, बिजेन्द्र, अभिनव, राजकुमार, अमित, वरेश तोमर, कालू, राकेश जैन, अनुज जैन, धूम सिंह, नीरज कौशिक, आत्मराम, सूरजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीडीसी और ग्राम प्रधानों की हुई बैठक
खेकड़ा। खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। धामा ने कहा कि प्रधान और बीडीसी अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर रैली में पहुंचे। बिट्टू प्रधान, बाबूराम त्यागी, अय्यूब प्रधान, हरिओम त्यागी, रविंद्र प्रधान, देवेंद्र प्रधान और प्रमेंद्र धामा मौजूद रहे।