फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समस्याओं पर वरिष्ठ नागरिकों ने किया विचार

समस्याओं पर वरिष्ठ नागरिकों ने किया विचार

Mon, 12 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं पर वरिष्ठ नागरिकों ने किया विचार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक दयानंद बाल विद्या मंदिर में हुई। इसमें समस्या पर विचार किया। इसमें केंद्रीय रेल मंत्री से रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं की पृथक टिकट खिड़की खोलने की मांग की।

डॉ. ओमवीर सिंह की अध्यक्षता और प्रीतम सिंह वर्मा के संचालन में हुई बैठक में सरकारी कैंटीन चालू कराने, पूछताछ कार्यालय में कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की। इससे पूर्व भी इन समस्याओं को उठाया, लेकिन आज तक किसी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बैठक में निर्णय लिया यदि आगामी मासिक बैठक तक इन मांगों का निराकरण नहीं किया तो वे रेलवे स्टेशन परिसर में धरना देंगे। बैठक में नगर में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कार्रवाई न करने पर रोष व्यक्त कर बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की । उन्होंने से पालिका से सफाई व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने टीचर्स कॉलोनी, देव नगर, सरकारी नलकूप के पास दिल्ली-सहारनपुर रोड़ पर मीरापुर रजबाहे में लगातार पड़ रहे कूड़े, बिजरौल तिराहे पर पड़ी गंदगी को दूर कराने की मांग की। बिजरौल तिराहे पर लगे ट्रांसफार्मर को दूसरे स्थान पर रखने की मांग की। इसमें डॉ. तेज सिंह, मित्रमुनि, शिवनारायण शर्मा, धर्मवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, सतपाल पथौलिया, रामबली राणा, जयपाल सिंह, सुबोध चौधरी, नरेंद्र जैन, मांगे लाल जैन, दिनेश मोहन, हाजी जमीरूदीन अब्बासी, ओमपाल राठी, एसएस बालियान, ऋषिपाल तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed