{"_id":"5a566de34f1c1b1f1b8b45c2","slug":"21515613667-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक द्वेष में मकान के बाहर नहीं बनने दे रहे पिलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक द्वेष में मकान के बाहर नहीं बनने दे रहे पिलर
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गायत्री पुरम मोहल्लों के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। अवगत कराया कि राजनीति द्वेष के कारण उसके मकान की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे पिलरों को नगर पालिका हटाना चाहती है।
बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे डॉ. शराफत और डॉ. रियासत अली ने बताया कि मकान के बाहर से नगर पालिका की पानी की पाइप गुजरा हुआ है। कई माह से लीकेज चल रहा था, इस कारण उनके मकानों में दरार आ गई है। इससे मकान गिरने तक की नौबत आ चुकी है। उन्होंने कहा सिविल इंजीनियर को बुलाया तो उन्होंने मकान के बाहर पिलर बनवाने का सुझाव दिया। पालिका के अफसर राजनीतिक दबाव में उन पिलरों को हटवाने पर आमादा है। उन्होंने किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया है। डीएम ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें सभासद शिताब, सुधीर, निशा, जेमुद्दीन, रोजुद्दी, फिरोज, शहजाद, गुलाब, ओमप्रकाश, इमामुद्दीन, वसीम, गुड्डू, कलीम, अनिल, आसिफ सलमानी, शमीना आदि रहे।
क्लीनिक में कंपाउंडर को पीटा
बागपत। पालिका और सपा नेता डॉ. रियासत के बीच चल रहा विवाद शांत नहीं हो रहा है। डॉ. रियासत का कहना है कि वे कलक्ट्रेट में शिकायत करने जा रहे थे। इसी दौरान उनके क्लीनिक में पहुंचकर कुछ लोगों ने उसके कंपाउंडर वसीम पर हमला कर दिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की।