फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हरियाणा के राजस्व अभिलेख में दर्ज कराएं यूपी के किसानों के नाम

हरियाणा के राजस्व अभिलेख में दर्ज कराएं यूपी के किसानों के नाम

Thu, 11 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के राजस्व अभिलेख में दर्ज कराएं यूपी के किसानों के नाम
बागपत। फैजपुर निनाना गांव के किसानों ने कलक्ट्रेट में शिकायती पत्र सौंपा। किसानों ने कहा दीक्षित अवार्ड के बाद यूपी के किसानों की जमीन हरियाणा चली गई। कुछ किसानों के नाम हरियाणा अभिलेख में दर्ज नहीं हो पाए है। डीएम से सभी कृषकों के नाम दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

1987 में लागू दीक्षित आवार्ड के तहत यूपी के किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि हरियाणा राज्य में चली गई । इसके बाद से जिले के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों के किसानों ने आए दिन झगड़े भी होते रहते हैं। बुधवार को फैजपुर निनाना गांव के किसानों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया कि काफी संख्या में किसानों के नाम हरियाणा राज्य के राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं हो पाए है। कई बार दोनों राज्यों के अफसरों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। कुछ दिन पहले हरियाणा के डीसी ने जिन किसानों के नाम छूट गए हैं, इनके जिले के राजस्व अभिलेखों में नामदर्ज कराकर उन अभिलेखों यहां भिजवाने के लिए कहा था। किसानों ने छूटे किसानों की सभी सूची को हरियाणा राजस्व विभाग में उपलब्ध कराने की मांग की है। अफसरों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें कृष्णवीर, जगदीश, ओमप्रकाश, पूरन, राजू, खजान, रामस्वरूप, रघुनाथ, चौहली, लहरी, रगबीर, श्यामू, महेंद्र, रामपाल, मांगे, चंद्र, गिरीलाल, रामानंद, मांगे, किशन, रामकिशन, निहाल, सोमनाथ, शिवचरण, मामचंद, बलबीर, सुल्तान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed