{"_id":"5a20607c4f1c1b001c8b6218","slug":"21512071292-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में 34 टेबल पर होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में 34 टेबल पर होगी मतगणना
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर निकाय चुनाव के बाद नवीन मंडी में शुक्रवार को होने वाली मतगणना के लिए सभी सुरक्षा के बंदोबस्त पूरे किए हैं। डीएम और एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
नवीन मंडी स्थल पर सुबह के समय मतगणना शुरू होगी। इसके लिए अध्यक्ष पद के लिए 17 टेबल और सदस्य पदों के लिए भी 17 टेबल बनाई गई है और मतगणना वार्ड वार होगी। नगर पालिका के सदस्य पद की मतगणना में या तो स्वयं प्रत्याशी या उसका एक प्रतिनिधि एजेंट बन सकेगा। वहीं टीकरी में नगर पंचायत में मतगणना के लिए अध्यक्ष पद के लिए तीन टेबल, सदस्य पद के लिए दो टेबल , दोघट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए तीन टेबल और सदस्य पद के लिए दो टेबल , छपरौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चार टेबल और सदस्य पद के लिए दो टेबल होंगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए है। वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए है और वीडियोग्राफी भी लगातार कराई जाएगी। डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी जयप्रकाश, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाह आदि ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया । एसडीएम ने बताया अमीनगर सराय रोड से मतगणना स्थल पर वही आ सकेगा, जिस पर अंदर जाने का पास होगा। समर्थकों की भीड़ 200 मीटर से अधिक दूरी पर रोका जाएगा और जीत के बाद किसी को जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।