फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गड्ढ़ों वाले हाईवे पर बागपत में जनआंदोलन की तैयारी

गड्ढ़ों वाले हाईवे पर बागपत में जनआंदोलन की तैयारी

Sun, 10 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
गड्ढ़ों वाले हाईवे पर बागपत में जनआंदोलन की तैयारी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढों को लेकर जिले के लोगों में आक्रोश पनप रहा है। कई संगठनों ने ऐलान किया प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने वादा तोड़ा तो बागपत जिले में जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। सड़कों पर वाहन नहीं चलने देंगे और सरकार से जवाब मांगेेंगे। शनिवार को दिन में कई बार जाम भी लगा, लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी।
विज्ञापन

शनिवार को भी गड्ढों ने दर्द दिया। गाजियाबाद के लोनी और मंडोला में किसी तरह से जाम से निकले लोग गौरीपुर मोड़ पर फंस गए। यहां मिनटों का सफर घंटों में पूरा हुआ। अमर उजाला के इस अभियान का असर यह हुआ कि डीएम भवानी सिंह ने खुद पहल करते हुए 15 सितंबर से गौरीपुर मोड़ पर पेंच वर्क कराने की बात कही। यहां करीब नौ सौ मीटर के टुकड़े का टेंडर हो चुका है। मुद्दा उठने के बाद यहां ठेकेदार ने ईंटें भी भरवाई। पूर्व फौजी सुभाष चंद कश्यप यहां धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आपकी आपनी समिति बागपत के पदाधिकारी यहां पहुंचे और अभियान का समर्थन किया। उन्होंने कहा जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता, वह भी आंदोलन करेंगे। समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण राठी ने कहा लोगों के स्वास्थ्य और जिंदगी को देखकर हाईवे का निर्माण होना जरूरी है। इससे हजारों, लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा। शिवकुमार, राजीव, नरेंद्र तोमर, सुधीर राठी, राहुल तोमर, जीत सिंह, दयाचंद, सुएब, जितेंद्र सिंह, राकेश, शमीम चौधरी, रामबीर कश्यप, शौकेंद्र तोमर, मंगता, लियाकत, हाजी अब्दुला और नत्थू ने यहां पहुंचकर समर्थन दिया। रालोद, कांग्रेस, पूर्व सैनिक संगठन खेकड़ा समेत अन्य कई सामाजिक संगठनों ने आंदोलन का एलान पहले ही किया हुआ है। जाट महासभा ने भी प्रशासन को जल्द से जल्द निर्माण कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यहां के गड्ढे भी दे रहे हैं पीड़ा
बागपत। मेरठ रोड पर बागपत से निकलते ही सबसे पहला गांव है नया गांव हमीदाबाद। पिछले एक माह में यहां इतने गहरे गड्ढ़े हो चुके हैं कि लोगों का निकलना मुश्किल है। दिन में कई बार जाम लगता है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना से पहले करीब एक सौ मीटर तक गड्ढों के कारण जाम की स्थिति बनने लगी हैं। यहां कई शिक्षण संस्थाएं भी हैं।

आंदोलन के लिए तैयार रहे सरकार : सरोहा
बागपत। देशभक्त नागरिक एवं समाजसेवा संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सरोहा ने कहा सरकार नहीं जागी तो बागपत जिले में हाईवे के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए पूर्व सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।


खिदमत सोसायटी करेगी आंदोलन
बागपत। खिदमत सोसायटी, बड़ौत के अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने कहा अमर उजाला ने जिले का सबसे बड़ा मुद्दा आत्मीयता के साथ उठाया है। अभियान में वह पूरी तरह साथ हैं। हाईवे का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed