{"_id":"596a66864f1c1b9a648b48c9","slug":"21500145286-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय बनवाने के लिए ब्लाक कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय बनवाने के लिए ब्लाक कर्मचारियों का प्रदर्शन
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विगत दो माह से क्षतिग्रस्त शौचालय को बनवाने के लिए शनिवार को ब्लाक कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर मेें एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
कर्मचारियों ने कहा जिला प्रशासन सहित अन्य विभागीय अधिकारी जनपद के गांवों को शौचालय निर्माण कर ओडीएफ बनाने पर जोर दे रहे हैं, लेकिन ब्लाक मुख्यालय पर गत दो माह से शौचालय क्षतिग्रस्त पड़ा है, जिस कारण कार्यालय पर आने वाले फरियादियों के साथ-साथ ब्लाक कर्मचारियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ब्लाक कार्यालय पर आए दिन विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों और ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठकेे होती रहती है, लेकिन ब्लाक कार्यालय पर कोई शौचालय न होने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लाक परिसर में शौचालय निर्माण को छोड़ साइकिल स्टैंड बनवाया जा रहा है, इससे कर्मचारियों मेें आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा जल्द ही ब्लाक परिसर में शौचालय बनवाया जाएगा।