फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   21 found infected including bank manager, vigil will increase in jail

बैंक प्रबंधक सहित 21 मिले संक्रमित, जेल में भी बढ़ेगी चौकसी

Thu, 03 Sep 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
21 found infected including bank manager, vigil will increase in jail
लक्षण विहीन बंदियों को रखा जाएगा अलग, खांसी जुकाम वाले होंगे अलग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को नगर के एक बैंक शाखा के प्रबंधक सहित 21 कोरोना संक्रमित मिले है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 948 हो गई है जबकि 17 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों को कोविड़ अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिला कारागार में कोरोना लक्षण वाले बंदियों को अलग किया जाएगा। जिन बंदियों में लक्षण नजर आ रहे हैं, उनका मेडिकल और कोरोना टेस्ट होगा।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को बैंक शाखा प्रबंधक सहित बैंक के छह कर्मचारी संक्रमित मिले है। जिले भर में 21 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें तीन कलक्ट्रेट और एक एनएचएआई का कर्मचारी भी भी शामिल है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

221 चालान कर 32 हजार का जुर्माना लगाया
बागपत। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिले भर में 221 चालान कर 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने कोविड-19 में 130 चालान कर 18 हजार 950 रुपये तथा एमवी एक्ट में 91 चालान कर 13 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल कराने का विरोध, पुलिस मौके पर पहुंची, छह केस मिले
बड़ौत/ बिनौली। बड़ौत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बिनौली रोड पर सहकारी समिति के पास वाली गली में कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद टीम को सैंपलिंग के लिए भेजा गया था। कुछ लोग विरोध कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। सभी लोगों की जांच कराई गई है। उधर, बिनौली क्षेत्र के पिचोकरा गांव का एक युवक को कई दिनों से बुखार था। बृहस्पतिवार को वह दवाई लेने के लिए सीएचसी बिनौली पर पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसकी कोरोना जांच की। जांच में उसकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई। डॉ वीरेंद्र राणा, वार्ड ब्वॉय अजीत सिंह, आरोग्य मित्र गौरव शर्मा, कुलदीप गांव में कोरोना टेस्टिंग करने के लिए गांव पहुचे तो ग्रामीणों ने अपने अपने दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद स्वास्थ्य की टीम ने पुलिस को बुलाकर ग्रामीणों की कोरोना टेस्टिंग की तो पांच केस कोरोना संक्रमित के मिले। सभी मरीजों को सर्वोदय इंटर कॉलेज टटीरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना संक्रमित मिलने वाले लोगों के 200 मीटर के दायरे को सील कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ अतुल बंसल ने बताया कि गांव के सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed