{"_id":"5b8d8eee42c792464109ec50","slug":"201536003822-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा-कृष्ण की पालकी शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा-कृष्ण की पालकी शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। श्री राधा गोविंद गौडीय मद के तत्वावधान में गोशाला से श्री राधा कृष्ण की पालकी शोभा यात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते ही गोशाला पर समाप्त हुई, जहां फूलों से बनाया बंगला विराजमान कृष्ण व राधा की विशेष पूजा अर्चना की गई।
पालकी यात्रा का जुलूस गोशाला से शुरू होकर भगवान महावीर मार्ग, अग्रसेन मूर्ति, संजय मूर्ति, अतिथि भवन, गांधी रोड आदि मार्गों से होते हुए गोशाला पर समाप्त हुआ। इस यात्रा में वृंदावन से आए भक्त हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन करते चले। पीछे पालकी में राधा-कृष्ण की प्रतिमा विराजमान थी। जगह-जगह श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे। वृंदावन से आए कारीगरों ने जिस प्रकार वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर मेें फूलों का बंगला बनाया जाता है, गोशाला में भी उसी तरह की साज-सज्जा की, जहां भक्तजन पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसमें राधा रमन दास, जर्नादान प्रभु, तपन प्रभु, राकेश सिंघल, अरुण, आयुष, नवीन कृष्ण दास आदि रहे।