फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पशु पैठ हटवाने को सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

पशु पैठ हटवाने को सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

Tue, 04 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पशु पैठ हटवाने को सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
बागपत। चांदीनगर रोड पर प्रत्येक शनिवार को लगने वाली पशु पैठ को हटवाने के लिए 11 सितंबर को लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ौत में मिलेंगे। समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को चांदीनगर रोड पर लगने वाली पशु पैठ से राहगीर और आसपास के रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन पैठ में मवेशी मर जाते है। इससे लोग परेशान हो गए। छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की जाती है। आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन से भी शिकायत की जा चुकी है। लोगों ने निर्णय लिया कि बड़ौत में होने जा रहे 11 सितंबर को हाईवे शिलान्यास कार्यक्रम में इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। कॉलोनी के बीच से पशु पैठ को हटवाने की मांग की जाएगी। इसमें पंडित राधेश्याम, मनोज धामा, बबलू शर्मा, बाबूराम, हनीफ, अशोक, यश, विनोद, पूनम, प्रभात, संदीप शर्मा, अमित चौहान आदि रहे।
विज्ञापन


आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान
चांदीनगर (बागपत)। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक कहरका गांव में हुई। जिला प्रभारी मनुपाल बंसल गांव के लोगों से इस ज्वलंत समस्या को लेकर आठ सितंबर को होने वाले आंदोलन में सफल बनाने का आह्वान किया। इसमें जिला मीडिया प्रवक्ता मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुंदर त्यागी, नीरज, सुमित शर्मा, क्रांति वीर, सुंदर सिंह सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed