{"_id":"5b4cf3584f1c1b49748b53c8","slug":"201531769688-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे कर्मचारी
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन पालीटेक्निक में स्व वित्त पोषित योजना एवं द्वितीय पाली में संपादित कार्यों के लिए तय किए मानदेय के विरोध में सोमवार को चौथे दिन भी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे।
कर्मचारियों ने बताया कि स्वा वित्त पोषित एवं द्वितीय पाली में कार्य करने की एवज मेें जो मानदेय निर्धारित होना बताया है वह बहुत कम है। इस संबंध में पहले ही विरोध जता चुके हैं। संघ के सचिव दिनेश शर्मा ने तय मानदेय को अस्वीकार करते हुए सभी कर्मचारियों को एकजुट होने की अपील की। दूसरी तरफ प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन ने कहा जो मानदेय परिषद/ सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है, वह दिया जाना संभव होगा। यदि किसी कर्मचारी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस मौके पर रणजंय लांबा, दीपक गौतम, एसके भाटी, डीके गुप्ता, योगेश जैन, डॉ. अखिलेश, मुकेश कुमार आदि रहे। ब्यूरो