{"_id":"5b26b4f94f1c1b644d8b7261","slug":"201529263353-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में पानी नहीं छोड़ा तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में पानी नहीं छोड़ा तो आंदोलन
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जिवाना माइनर में पानी नहीं छोड़ने से आक्रोशित कई गांव के किसानों ने रविवार को गूंगा खेड़ी गांव में पंचायत कर सिंचाई विभाग के अफसरों के खिलाफ आक्रोश जताया। साथ ही तीन दिन के अंदर माइनर में पानी न छोड़ने पर डीएम मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।
पंचायत में जिवान, कंडेरा, जिवानी और गूंगा खेड़ी समेत कई गांवों के किसान शामिल हुए। पंचायत की अध्यक्षता धर्मपाल ने की। संचालन करते गूंगा खेड़ी प्रधान संजीव ने कहा कि तीन माह से जिवाना माइनर में पानी नहीं है, जिस कारण सैकड़ों किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। आरोप लगाया कि समस्या को लेकर पिछले तीन दिन से एसडीओ अजय चौधरी और जेई आदेश को संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन किसी ने एक बार भी फोन रिसीव करना भी उचित नहीं समझा। किसानों ने कहा एसडीओ और जेई सहित बाबू पर कार्यालय से गायब रहते हैं, ऐसे मेें शिकायत करें तो किससे करें। आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अफसरों का ध्यान किसानों की समस्याओं पर कम, जबकि पूर्वी यमन नहर सहित मीरापुर रजबाहे में लगे अवैध कुलाबे से उगाही करने पर है। पंचायत में तीन दिन में माइनर में पानी न छोड़ने पर डीएम मुख्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया। इस संबंध में एसडीओ अजय चौधरी ने कहा शिकायत मिली है, जेई को मौके पर भेजकर जल्द ही पानी छुड़वाया जाएगा। पंचायत मेें रामबीर, उदयवीर, प्रताप, सुरेंद्र, धर्मवीर, रामफल, जयवीर, जयपाल, हरवीर, नितिन, रविंद्र आदि रहे।