{"_id":"5ab247ce4f1c1bb6758b695e","slug":"201521633230-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के मुख्य समाचार :","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के मुख्य समाचार :
Updated Wed, 21 Mar 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के मुख्य समाचार
1. ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर होंगे भारतीय संस्कृति के दर्शन। बागपत में मवीकलां के निकट बनाए गए हैं इंडिया गेट और अमर जवान ज्योति के मॉडल। इसके अलावा सोनीपत के हिस्से में भी भारतीय संस्कृति और इतिहास से जुड़ी कई चीजों का किया गया निर्माण।
2. सरूरपुर कलां में सूजरा मार्ग स्थित ईंट-भट्ठे पर फांसी पर लटका मिला मजदूर मुकेश। हत्या की आशंका। छह दिन पहले युवक ने रचाई थी शादी। 22 हजार रुपये में दो युवकों से खरीदी थी एक युवती, इसी से रचाया था विवाह। मंगलवार को उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए दोनों युवक। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच शुरू की।
3. छह दिन पूर्व ईंट-भट्ठे पर चार लड़कियों की शादी के लिए लगाई गई थी बोली। दो युवक लेकर पहुंचे थे लड़कियों को। 22 हजार रुपये में मजदूर मुकेश को बेची थी एक युवती। अन्य लड़कियों को 40-40 हजार रुपये में बेचने की है सूचना।
विज्ञापन
4. चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गांव में सड़क हादसे में बुधवार रात युवक की मौत। परिवार में मचा कोहराम। गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार।
5. कोतवाली क्षेत्र के गांव में दलित किशोरी से दो युवकों ने किया रेप। खेत में चारा लेने गई थी पीड़िता। पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा।
6. कहीं हापुड़ में तो नहीं छिपा रखी है एके 47। एक लाख के इनामी रही अजीत उर्फ हप्पू को रिमांड पर लेकर पूछताछ में पुलिस को मिले संकेत। जांच में जुटी पुलिस।
7. दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित सिंह मोर्टस में बीती रात लाखों रुपये के सामान की चोरी। दो बार पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना। पीड़ित ने थाने पहुंचकर दी तहरीर।
8. शहर के पुराना कस्बा स्थित मीनार मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों की पंचायत। फिजूल खर्ची, डीजे, दहेज सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा। इन कार्यो पर रोक लगाने का लिया फैसला।
9. डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने किया कलक्ट्रेट का निरीक्षण। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए गए निर्देश।
बडौत की प्रमुख खबरें :
1. बड़ौत-छपरौली मार्ग पर मलकपुर गांव के पास दो कार की आपस में भिड़ंत हो जाने से एक महिला समेत चार लोग घायल। सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर।
2. बड़ौत में तहसील में समाज कल्याण विभाग की ओर से पिछडा वर्ग के छात्रों की छात्रवृति मेें घोटाले की जांच को लेकर तहसील पर प्रदर्शन। शिक्षकों ने दिया धरना।
3. नवरात्र के चौथे दिन श्रद्वालुओं ने कुष्मांडा देवी की विशेष पूजा अर्चना की। मंदिरों में श्रद्वालुअेां की भीड़ रही। महिलाओं ने भजन-कीर्तन के आयोजन किए। बाजारों मेें माता की चुनरियां व सामग्री खरीदने को लेकर उमड रही भीड़।
4. पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अफसरों की मनमानी का खामियाजा पूर्वी यमन नहर से गुजरने वाले राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। क्योंकि पिछलें 20 दिनों से नहर पर बना पुल टूटा पड़ा हुआ है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं। इससे लोगों में आक्रोश पनपा।
5. दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्रांसफार्मर वर्कशाप पर बुधवार को कईं गांव के किसानों ने ट्रांसफार्मर बांटने के बजाए एलईडी बल्ब बांटने के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि आए दिन ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी ट्रांसफार्मर देने के बजाए वर्कशाप पर एलईडी बल्ब बांट रहे है।
6. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा बुधवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच चार परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। वहीं गणित विषय के पेपर में परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए।
* मदन बालियान