{"_id":"5a9c459a4f1c1b4d588bb735","slug":"201520190874-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मार्च तक शुरू नहीं होगा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे- सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मार्च तक शुरू नहीं होगा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे- सांसद
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के 15 मार्च तक शुरू होने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कई जगह फ्लाईओवर का निर्माण अधूरा है।
डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा दिल्ली पर वाहनों का बोझ कम करने के लिए बनाए जा रहे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण अधूरा है। उन्होंने कहा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के फ्लाईओवर के अलावा पूर्वी यमुना नहर के फ्लाईओवर और खेकड़ा में भी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा 15 मार्च तक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन शुरू होने की संभावना कम है। उन्होंने बताया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का बागपत में 20.125 किमी का टुकड़ा है। जिले के काठा, मवी कलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलमगिरपुर उर्फ टुकाली एवं फुलैरा गांव से होकर गुजरता है। 15 मार्च की तिथि इसकी शुरूआत के लिए प्रस्तावित है, लेकिन शेष निर्माण कार्य को देखते हुए इसके उद्घाटन की संभावनाएं कम है।
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने स्वीकार किया कि निर्माण अधूरा है, जिस वजह से 15 मार्च तक यह शुरू नहीं हो सकेगा। यह हाईवे कुंडली से आगे वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे में जुड़ता है। दिल्ली पर वाहनों का बोझ और प्रदूषण कम होगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जाने के लिए अब लोगों को दिल्ली से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले में इसके आसपास उद्योगों की स्थापना होने, रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। जिले के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।