फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   9005 बच्चों का वजन, 302 अतिकुपोषित

9005 बच्चों का वजन, 302 अतिकुपोषित

Thu, 28 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
9005 बच्चों का वजन, 302 अतिकुपोषित
बागपत। पोषण पखवाड़े के तहत जिले के आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों पर वजन दिवस आयोजित किया। इसमें 14420 पंजीकृत बच्चों में से 9005 का वजन कराया । इसमें कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों का चयन किया। इसमें 302 बच्चे अतिकुपोषित मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पखवाड़े के तहत वजन दिवस का आयोजन किया । आंगनबाड़ी केंद्र और सीएचसी, पीएचसी सहित अन्य स्थानों पर बच्चों का वजन कराया । पंजीकृत 14420 बच्चों में से जिले के सभी केंद्रों पर 9005 का वजन कराया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी डीपीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जीरो से तीन वर्ष के 5015 और तीन से छह वर्ष तक के 3990 बच्चों का वजन कराया । उन्होंने बताया वजन दिवस के दौरान अतिकुपोषित जीरो से तीन वर्ष के 302 और तीन से छह वर्ष के 208 कुपोषित बच्चों का चयन किया । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि चयनित बच्चों को परिवार के सहयोग से जिला अस्पताल स्थित एनआरसी में भर्ती कराया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य में लापरवाही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed