फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीएसएफ की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल

बीएसएफ की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल

Wed, 06 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल
बड़ौत (बागपत)। चौधरी चरण सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में बीएसएफ की टीम ने हरियाणा को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को वाजिदपुर गांव में चौधरी चरण सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इसमें बीएसएफ और हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव रिढाना के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। बीएसए की टीम ने मैच को जीता। द्वितीय स्थान पर रिढाना की टीम रही। तृतीय मैच में दिल्ली पुलिस और आईटीबीपी के बीच रोमांचकारी मुकाबला रहा। दोनों संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट रेडर अभिषेक और रोहित को चुना गया। बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब दिल्ली पुलिस के सिपाही अजीत तोमर को दिया । विजेता टीम को सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह ने पुरस्कृत किया। श्रीराम बाजपेई स्काउट गाइड एसोसिएशन ऑफ इंडिया और राष्ट्रीय महासचिव सुभाष चंद्र कश्यप का विशेष सहयोग रहा। इसमें मोहम्मद इदरीश, कमेंट्रेटर उधम सिंह, ओंकार कश्यप, राजकुमार फौजी, पप्पू पहलवान, भगत सिंह, संजीव, रविंद्र, भगवत, राजकुमार, रणबीर चौधरी, अनुज बरखा, गुड्डू, जसवीर प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed