फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे से लेकर पुल तक उम्मीदें ही उम्मीदें

हाईवे से लेकर पुल तक उम्मीदें ही उम्मीदें

Sun, 03 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
हाईवे से लेकर पुल तक उम्मीदें ही उम्मीदें
बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद जिले के लोगों को उनसे उम्मीदें भी कम नहीं है। समस्याएं पुरानी हैं, लेकिन लोग उनकी तरफ टकटकी लगाए देख रहे हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, छपरौली पुल, रेलवे दोहरीकरण और नई ट्रेनें। सांसद बार-बार चुनाव से पहले हाईवे निर्माण की बात कहते रहे हैं, लेकिन अभी तक वायदा पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

बासौली गांव के किसान परिवार में जन्में डॉ सत्यपाल सिंह मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के करीबियों में गिने जाने वाले सत्यपाल सिंह ने रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को हराकर लोकसभा में एंट्री की। सरकार के तीन साल बाद उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावनाएं हैं। बागपत को उनसे सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर से गुजरने वाले दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का मुद्दा जिले की सबसे बड़ी सियासत का केंद्र है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में आ रही परेशानी को उन्होंने दूर कराया। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बागपत में कहा था कि इसी साल हाईवे पर काम होगा। लोगों को उम्मीद है कि कद बढ़ जाने के बाद वह हाईवे के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर लेंगे। इसके अलावा छपरौली पुल के निर्माण में वह खुद रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन


बागपत में फूटने लगे लड्डू, आतिशबाजी
बागपत। शनिवार देर रात जैसे ही सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की भनक भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी तो आतिशबाजी की गई। शहर के राष्ट्रवंदना चौक और यमुना रोड पर खुशी मनाई गई। इस दौरान अजय चौहान, डॉ देवेंद्र, संजीव ढाका, अनमोल, अनीता, अनुभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed