{"_id":"59ab0d3f4f1c1b5b738b4e20","slug":"201504382271-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमनो-अमान की दुआ, ईदगाह पर फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमनो-अमान की दुआ, ईदगाह पर फहराया तिरंगा
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ईद- ए- अजहा की नमाज में मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं की। जिलेभर में एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी । खेकड़ा में ईदगाह पर तिरंगा फहराया। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने कहा लोग नेक राह पर चलें और भाईचारे के साथ रहे। जरूरतमंदों की मदद करें।
शनिवार को सुबह के समय शहर के ईदगाह परिसर में शहर सहित आसपास के गांवों से अकीदतमंद पहुंचे। सुबह करीब आठ बजे यमुना रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। देश में आपसी भाईचारे और शांति की अल्लाह से दुआएं मांगी गई। शहर काजी हबीबुर्ररहमान ने तकरीर करते हुए कहा कि इस्लाम लोगों को नेकी का रास्ता दिखाने वाला धर्म है। किसी भी व्यक्ति को किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए। गलत तरीकों से कमाई दौलत हराम होती है। मेहनत की कमाई से परिवार को सकुन और जन्नत नसीब होती है। नमाज के दौरान डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी डी. प्रदीप कुमार, एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे। डीएम ने लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर बसपा नेता अहमद हमीद, पालिका के चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट, जाहिद, भूरू सभासद, अन्नु जैन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बकरीद की मुबारकबाद दी। उधर, ईदगाह के बाद मस्जिदों में भी नमाज हुई।
मिल जुल कर रहे, भाईचारा सबसे बड़ी ताकत
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। शनिवार को कस्बे में बकरीद की नमाज अदा कराई गई। देशवाल पट्टी की मस्जिद में मौलवी हाजी जहीर अहमद ने नमाज अदा कराई। तकरीर में कहा हर मालदार मुसलमान पर कुर्बानी करना वाजिब है। बाजार वाली मस्जिद मेें मौलाना जुल्फिकार ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर हाजी यूसुफ, गफ्फार, शब्बीर अहमद, सलीम अहमद, मोहम्मद नूरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने किए थे पुख्ता इंतजाम
बागपत। पुलिस प्रशासन ने ईदगाह पर पुख्ता इंतजाम कराए । चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया। सीओ दिलीप कुमार ने बताया देहात क्षेत्र में भी पुलिस और पीएसी तैनात रही। ग्रामीण क्षेत्रों में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से आदा की गई है।
खेकड़ा में ईदगाह पर फहराया तिरंगा
खेकड़ा। काठा रोड स्थित ईदगाह पर मौलाना साजिद ने नमाज अदा कराई और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर एसडीएम अजय उपाध्याय मौजूद रहे। मौलाना ने नेक नियति से चलने का आह्वान किया। उत्साहित युवकों ने नमाज से पहले ईदगाह पर तिरंगा भी फहराया। इस मौके पर इनाम खान, शमशाद अंसारी, नईम कुरैशी, साजिद अली, बाबू खान, कबीर खान, जाहिद अली, ताहिर अंसारी, असलम, हरख्याल सिंह, अमित कुमार, घनश्याम शर्मा, धर्मेंद्र धामा, डॉ. सुरेंद्र धामा, सुखपाल, अरविंद धामा, सोनू चौहान और जगपाल यादव आदि रहे।