{"_id":"6633e6307c981a275d08d8a7","slug":"20-villages-of-chaugama-area-are-still-deprived-of-transport-services-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-109277-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चौगामा क्षेत्र के 20 गांव आज भी परिवहन सेवाओं से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चौगामा क्षेत्र के 20 गांव आज भी परिवहन सेवाओं से वंचित
Fri, 03 May 2024 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 03 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। रोडवेज विभाग के तमाम दावों के बावजूद चौगामा क्षेत्र के 20 से अधिक गांव आज भी परिवहन सुविधाओं से वंचित हैं। न तो यहां पर बस सेवाएं हैं और न ही सही ढंग से डग्गामार वाहनों की। जिससे लोगों को अपने निजी वाहनों में सफर करना पड़ता है।
रोडवेज विभाग के पास 113 बसें निगम व 45 बसें अनुबंधित है। जिनका जनपद के मुख्य रास्तों के अलावा गांव-देहात में संचालन किए जाने का रोडवेज विभाग दावा करता है, लेकिन हकीकत काफी परे है। आज भी चौगामा क्षेत्र के टीकरी, भगवानपुर, नांगल, दोघट, चित्तमखेड़ी, निरपुडा, समेत 20 गांव ऐसे हैं जो मुख्य रास्ते से 5 से 10 किमी दूरी पर हैं। जिन्हें परिवहन सेवाओं की काफी जरूरत है। यहां न तो रोडवेज बस संचालित हैं और न ही डग्गामार वाहन। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ये बोले यात्री-- -
पुसार से टीकरी तकरीबन सात किमी दूर पड़ता है पुसार तक बस सेवाएं हैं, लेकिन उसके बाद लोगों को अपने निजी वाहनों से सफर करना पड़ता है। अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं- रविन्द्र कुमार।
विज्ञापन
भगवानपुर, नांगल समेत कई गांव ऐसे हैं, जहां आज भी लोगों को दिन के समय बस सेवाएं नहीं मिलती हैं। सबसे ज्यादा परेशान पढ़ने वाले छात्रों को होती है। वे समय पर न तो स्कूल जा पाते हैं और न ही कोंचिग में। साईकिल या बाइक के भरोसे उन्हें पढ़ाई करनी पड़ रही है- अशोक।
वर्जन-- --
शिकायत मिली है, जल्द ही बस सेवाएं संचालित किए जाने का प्रयास किया जाएगा- प्रमोद कुमार स्टेशन प्रभारी बड़ौत डिपो।

ये बोले यात्री

वर्जन