फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 positive corona

एएनएम, सुपरवाइजर और एसआई सहित 20 कोरोना संक्रमित

Sun, 05 Jul 2020 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
20 positive corona
एएनएम, सुपरवाइजर और एसआई सहित 20 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। कोरोना के सैंपल बढ़ने के साथ ही संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। बागपत नगर में एएनएम, स्वास्थ्य विभाग का सुपरवाइजर, बड़ौत में बिनौली रोड पुलिस चौकी के एसआई सहित 20 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।
बागपत नगर की गली नंबर छह भजन विहार निवासी एएनएम संक्रमित मिली है। कोरोना मरीजों की जांच और सर्वे में एएनएम की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अलावा सुपरवाइजर भी पॉजिटिव मिला। खेकड़ा नगर में मेडिकल स्टोर संचालक का भाई, गांव फखरपुर में एक महिला और खेकड़ा तहसील में रहने वाला बागपत न्यायालय में तैनात एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को टटीरी स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही खेकड़ा और फखरपुर गांव में 80 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। खेकड़ा नगर स्थित कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ ताहिर ने बताया कि इनमें 40 सैंपल खेकड़ा में पाठशाला रोड पर और 40 सैंपल क्षेत्र के फखरपुर गांव में लिए गए। बड़ौत में बिनौली रोड चौकी का एसआई संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके साथ ड्यूटी करने वाले अन्य पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 362 हो गई है।
विज्ञापन

टटीरी में संक्रमित मिलने के बाद दहशत बढ़ी
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर में शनिवार को संक्रमित मिलने के बाद दहशत बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने गलियों को सील किया। मरीजों की संख्या के कारण आर्य समाज रोड को चारों तरफ से स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत ने पूरी तरह से सील कर दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि यहां पर पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली में बढ़ाई एहतियात
छपरौली। नगर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत और पुलिस ने एहतियात बढ़ाई है। लोगों को जागरूक किया गया। कुछ लोगों ने कंटेनमेंट जोन की बल्लियां तोड़ दी हैं, जिन्हें दोबारा लगवाया गया।

बड़ौत में 27 पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए
बड़ौत। रविवार को एक बार फिर कोतवाली का ही एक दरोगा कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजिटिव दरोगा बिनौली रोड पुलिस चौकी पर तैनात है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व मेें कोतवाली पहुंचकर 27 पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए। इसके बाद टीम नगर के अलग-अलग मोहल्लों में पहुंची और वहां से भी सैंपल लिए। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि पुलिस कर्मियों सहित 110 लोगों के सैंपल लिए गए है। आगे भी जांच की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed