फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीबीएसई परीक्षा : दर्जनों अभ्यर्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ी

सीबीएसई परीक्षा : दर्जनों अभ्यर्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ी

Sun, 03 Mar 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा : दर्जनों अभ्यर्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ी
बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शनिवार को पांच परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें पहले दिन सभी परीक्षा केंद्रों से दर्जनों अभ्यर्थियों ने अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगर में जेपी पब्लिक स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल, लार्ड महावीर एकेडमी और माउंट लिटरा को सीबीएसई परीक्षा केंद्र बनाया। वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने बताया कि हाईस्कूल का आईटी और इंटरमीडिएट का अंग्रेजी विषय का पेपर था। इंटरमीडिएट में 246 में से 19 बच्चे अनुपस्थित रहे। जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में 534 बच्चे पंजीकृत थे, इनमें से 21 बच्चे अनुपस्थित रहे। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि इंटर में 500 पंजीकृत थे, इनमें 19 बच्चे अनुपस्थित रहे। माउंट लिटरा स्कूल के मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में 197 बच्चों में से चार बच्चे अनुपस्थित रहे। लार्ड महावीर एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम डांगी ने बताया कि इंटरमीडिएट में 384 बच्चों मेें से 2 बच्चे अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए। प्रात: साढ़े दस बजे परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र में जाने दिया। डेढ़ बजे परीक्षा समाप्त होने पर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी नजर आ रही है। उन्होंने कहा पेपर बहुत आसान आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed