{"_id":"5c462406bdec22739e2a45cd","slug":"191548100614-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीआरसी में चित्रकारों ने उकेरी कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीआरसी में चित्रकारों ने उकेरी कलाकृतियां
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में कला प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने पहुंचकर कलाकृतियों का अवलोकन किया। सात ही चित्रकारों की प्रतिभा को सराहा। कला के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों की जानकारी ली।
सोमवार को कला प्रदर्शनी के दूसरे दिन सुभारती विश्वविद्यालय, स्माइल कॉलेज मेरठ, मेरठ कॉलेज मेरठ, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस, दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत सहित 15 कॉलेजों के चित्रकारों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर कला का प्रदर्शन किया। रविवार को सुबह से ही प्रदर्शनी में दर्शकों का आना जाना लगा रहा। चित्रकारों ने भी दर्शकों को कला की बारीकियों को बताया। किस प्रकार चित्रकारी में रंगों का संगम किया जाता है और ब्रुश और पेंसिल से आकृतियां बनाई जाती है। इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिसको देखकर दर्शक और छात्र गदगद हो गए। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत की कला विभाग की अध्यक्ष डॉ. गीता राणा और ज्योति ने सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उनकी चित्रकारी को सराहा। छात्रों का भी मनोबल बढ़ाया। इसमें संयोजक डॉ. सुनील चौहान, उप संयोजक डॉ. पूनम चौहान, गुरदास, डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. बबली, डॉ. अरविंद वर्मा, संजय चौहान, तरुण चौहान मौजूद रहे।