{"_id":"5c44c840bdec2273742746c1","slug":"191548011584-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीर खाकर बीमार हुए तीन बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीर खाकर बीमार हुए तीन बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीर खाकर बीमार हुए तीन बच्चे
बड़ौत (बागपत)। नगर में शनिवार रात जन्मदिन की खीर खाकर एक परिवार के तीन बच्चे बेहोश हो गए। इससे परिजनों मेें हड़कंप मच गया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
पठान कोट मोहल्ले में सलीम के मकान में ऊपर के हिस्से में एक किराएदार मेहरबान रहता है। किराएदार की पत्नी शबाना का शनिवार की रात जन्मदिन था और उसने खाने के साथ खीर बनाई हुई थी। खीर उसने अपने तीन बच्चे सोनू, आमिर और सुहैल को खाने को दी। खीर खाने के बाद तीनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। उनके पेट में जोर से दर्द होने लगा और तीनों अचानक बेहोश हो गए। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने कहा जिस दूध से खीर बनाई, उसका दूध या तो खराब हो गया होगा या फिर खीर में कोई जहरीली वस्तु गिर गई।