फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वालों पर होगी कार्रवाई

मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 30 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वालों पर होगी कार्रवाई
बागपत। जिले में मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई का मन बना लिया है। मोबाइल टॉवर कंपनियों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। पुलिस टॉवर कंपनियों को लीगल नोटिस देने की तैयारी कर रही है। यदि अब कोई टॉवर पर चढ़ा तो उसके खिलाफ धारा 309 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बामनौली और जौहड़ी में मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वाले दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन

बामनौली गांव में अपनी मांगे पूरी कराने के लिए तीन बार किसान मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर चुके हैं। शुक्रवार को भी गांव में किसान राम कुमार टॉवर पर चढ़ गया । सीओ चकबंदी के आश्वासन पर नीचे उतरा। वहीं शनिवार को जौहड़ी गांव में आबिद नामक युवक आवारा पशुओं का प्रबंध करने की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। अब लोगों के मन में यह बात बैठ गई है कि टॉवर पर चढ़ने से तुरंत समस्या का समाधान हो जाता है। पुलिस इनसे तंग आ चुकी है। पुलिस ने मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। बामनौली और जौहड़ी में टॉवर पर चढ़ने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोग टॉवर पर चढ़कर सीधे तौर पर अधिकारियों को ब्लैकमेल करते है। यदि अप्रिय घटना हो जाए तो इसका कौन जिम्मेदार होगी। मोबाइल टॉवर कंपनियों को लीगल नोटिस देकर टॉवर पर लॉक करने का सिस्टम लगवाने के लिए कहा जाएगा। यदि इसके बाद टॉवर कंपनी टॉवर पर लॉक सिस्टम नहीं लगवाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यदि अब कोई किसान या अन्य लोग टॉवर पर चढ़ा तो उसके खिलाफ तुरंत धारा 309 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए है कि इस मामले में सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि यदि किसी की समस्या का जिला स्तर के अधिकारी समाधान नहीं कर रहे हैं तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करें। कानून के हिसाब से चले। किसी को भी कानून हाथ में लेकर काम नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मजबूरी में उठाता है कदम
बागपत। बामनौली के पूर्व प्रधान महिपाल सिंह ने बताया कि गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया से किसान परेशान हैं। उन्हें जमीन नहीं मिल रही है। किसान अधिकारियों के दफ्तरों पर एड़ी रगड़ रहे हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। मायूस होकर किसान मजबूरी में इस तरह के कदम उठाता है। अफसर यदि लोगों की समस्याओं का सही तरीके से समाधान कर दें तो मोबाइल टॉवर पर चढ़ने की नौबत ही नहीं आएगी। लोगों के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने के बाद अफसर दबाव में गलत काम को भी तुरंत कर देते हैं। अफसरों को इस तरह के सिस्टम बदलने की जरूरत है।


पेयजल टंकी ओवर हैड टैंक पर चढ़ चुके है लोग
बागपत। जिले में मोबाइल टॉवर के अलावा पेयजल टंकी के ओवर हैड टैंक पर लोगों ने चढ़कर अपनी बात मनवाई है, लेकिन आज तक पुलिस ने सबक नहीं लिया। चार साल पहले दाहा गांव में महिला ने पेयजल टंकी के ओवर हैड टैंक पर चढ़कर आठ घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा किया । इसके अलावा इसी टंकी से युवती ने कूदकर जान दे दी। वहीं अन्य गांवों में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। जल निगम ने आज तक भी पेयजल टंकी के ओवर हैड टैंक पर चढ़ने वाले सिस्टम को लॉक करने की जरूरत नहीं समझी है। पुलिस को जल निगम को भी लीगल नोटिस देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed