फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत समस्या को लेकर असारा गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विद्युत समस्या को लेकर असारा गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
विद्युत समस्या को लेकर असारा गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत समस्या को लेकर सोमवार को असारा गांव के ग्रामीणों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा गांव मेें निगम के कर्मचारी चेकिंग के नाम जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। यदि कोई उपभोक्ता इसका विरोध करता है तो उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करा दी जाती है। साथ ही उल्टी-सीधी मीटर रीडिंग भरकर उपभोक्ताओं को हजारों के बिल भेजे जा रहे हैं। कई बार समस्या को लेकर निगम के एसडीओ व जेई को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर शनिवार की देर शाम गांव गांव में पंचायत भी हुई है, इसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया । एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह ने कहा उनकी हाल ही में तैनाती हुई है, मामला दिखवाया जाएगा। उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा। इनमेें आरिफ, इकरामुदीन, मेहरबान, सलीम, आजाद, रिजवान, शौकत, महबूब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed