फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिंडन अविरल-निर्मल पर अधिकारियों ने प्रधानों के साथ किया मंथन

हिंडन अविरल-निर्मल पर अधिकारियों ने प्रधानों के साथ किया मंथन

Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
हिंडन अविरल-निर्मल पर अधिकारियों ने प्रधानों के साथ किया मंथन
बागपत। हिंडन को निर्मल और अविरल बनाने के लिए जिले के चार ब्लॉक में प्रधान सम्मेलन हुआ। इसमें प्रधानों को कार्य योजना से अवगत कराया। वहीं उनसे किस प्रकार से हिंडन को निर्माण कर सकते हैं, इस बारे में सलाह ली। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की ओर से शुरू किए गए अभियान में जिले के चार ब्लॉक के 42 प्रधानों ने विचार व्यक्त किए। प्रशासन की ओर से अपने-अपने गांव और ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित किए। प्रधानों ने हिंडन को निर्मल करने का संकल्प लिया। नोडल अधिकारी को हिंडन को स्वच्छ और अविरल करने के बारे में उपाय बताए। सभी नदियों को दूषित होने वाले कारणों को समाप्त करने के बारे में बताया। कृषि उप निदेशक प्रशांत कुमार ने बिनौली ब्लॉक में प्रधानों को प्रशासन द्वारा बनाई गई कार्य योजना से अवगत कराया। प्रधानों को पौधरोपण करने का लक्ष्य दिया। हिंडन से कीचड़ को बाहर निकालेंगे। जलकुंभी को भी बाहर निकालने की व्यवस्था कराएंगे। सभी प्रधानों ने एक जुलाई से नियमित सफाई अभियान चलाने का दावा किया।
विज्ञापन

बड़ौत ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने भी योजना से अवगत कराया। क्षेत्र के प्रधानों ने कहा कि वह अपने हिंडन नदी क्षेत्र में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाएंगे। इससे ही नदियां दूषित होती है। वहीं उन्हें पौधरोपण का लक्ष्य दिया। तालाबों का संरक्षण, अवशिष्ठ प्रबंधन अन्य योजना से बताया। पिलाना ब्लॉक में वन दरोगा चंद्रपाल सिंह रावत ने बताया कि प्रधानों ने भरोसा दिलाया है कि वह नियमित रूप से हिंडन की सफाई कराने के लिए अभियान चलाएंगे। प्रशासन की मंशा के अनुसार कार्य होगा। गंदगी को बाहर निकालने के लिए हर उपकरणों का सहारा लेंगे। एक जुलाई से वन महोत्सव मनाने का भी बात कही। डीपीआरओ आलोक शर्मा ने खेकड़ा में प्रधान सम्मेलन कराया। इसमें हिंडन की सफाई पर मंथन किया। उन्होंने बताया कि वनीकरण, हरित खेती, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, तालाबों का पुनर्जीवन, सहभागिता पर विचार मंथन किया। पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सम्मेलन में पौधरोपण की बनी योजना
बिनौली (बागपत)।
खंड विकास मुख्यालय बिनौली परिसर में बुधवार को हिंडन और कृष्णा नदी के किनारे स्थित गांवों के ग्राम प्रधानों का सम्मेलन हुआ। इसमें जिला विकास अधिकारी हूब लाल ने तालाबों की वर्तमान स्थिति, उनके कायाकल्प की योजना की जानकारी ली। हिंडन के किनारे सरकारी भूमि की उपलब्धता, इसमें पौधरोपण की योजना के बारे में चर्चा की। सम्मेलन में ग्राम प्रधानों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर बल दिया । संचालन एडीओ योगेंद्र मलिक ने किया। इसकी अध्यक्षता बीडीओ वीपी द्विवेदी ने की। इसमें राजू तोमर सिरसली, देवेंद्र तोमर, शैलेंद्र ठाकुर, भरतवीर सिंह, संजू चौधरी, संजय प्रधान, प्रमोद, विपिन त्यागी, मलखान सिंह, राजीव, इमरान, अरविंद आदि प्रधान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed