फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मनमुटाव को भूलाकर आगे बढ़े : बीडी शर्मा

मनमुटाव को भूलाकर आगे बढ़े : बीडी शर्मा

Mon, 18 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मनमुटाव को भूलाकर आगे बढ़े : बीडी शर्मा
बागपत। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने समाज के लोगों से आपसी मनमुटाव को भूलाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर मेधावियों और अच्छा कार्य करने वाले समाज के पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर के वात्सायन पैलेस में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसके शुभारंभ पर महासभा के महामंत्री नरेश कुमार शर्मा ने सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में महासभा के कार्यों के कार्यों का उल्लेख किया। भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला और साल का आय व्यय प्रस्तुत किया। इसके बाद इंटर व हाईस्कूल में 80 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण होने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, योगेश कौशिक, वेदप्रकाश शर्मा को शॉल और पगड़ी पहनाकर, विशेष दक्षता प्राप्त पवन तिवारी, जगवीर शर्मा, यज्ञदत्त शर्मा, डॉ. भवानी शंकर शर्मा, बाबूराम शर्मा, मालती शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, महेश शर्मा, पारिवारिक विवाद निपटाने और समझौता कराने में रामनिवास शर्मा, योगेश प्रधान, अमरेश शर्मा, अजय सोती, नवनिर्वाचित पदाधिकारी विकास शर्मा, प्रेमलता, गीता शर्मा, रोहित शर्मा, अनिल शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान देवदत्त शर्मा, प्रमोद द्विवेदी, शिवमोहन भारद्वाज, शिवलाल कृष्णात्रेय, शोभित ने विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने की। संचालन नरेश शर्मा ने किया। इसमें विद्यानंद शर्मा, सुरेंद्र पाल, अतर सैन, ध्रुव शर्मा, जयभगवान, ओंकार शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजपाल दीक्षित, कपिल स्वामी, सीडी शर्मा, अजय शंकर शर्मा, कृष्ण कुमार, अवधेश, सत्यवीर, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed