{"_id":"5b0474724f1c1bcf408b70eb","slug":"191527018610-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, हंगामा
Updated Wed, 23 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बीएलओ में ड्यूटी लगाने का प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक विरोध कर रहे है। मंगलवार को अध्यापकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी न लगाने की मांग की।
कलक्ट्रेट में शिक्षकों के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की वोट बनाने के लिए प्राथमिक शिक्षकों की बीएलओ में ड्यूटी लगा दी जाती है। इससे शिक्षण कार्य के साथ-साथ विभागीय कार्य भी प्रभावित हो जाता है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा तत्कालीन मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने परिषदीय शिक्षकों गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाने के संबंध में शासनादेश जारी किया । उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने भी ड्यूटी से मुक्ति करने के निर्देश दिए । जिला प्रशासन की हठधर्मी के कारण ग्रीष्मावकाश होने पर भी परिषदीय शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त नहीं किया जा रहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पुरजोर तरीके से अपनी मांग रखी। चेतावनी दी इसके विरोध में शिक्षक एक जून से हड़ताल पर रहेंगे। इसमें जिलाध्यक्ष नवनीत चौधरी, वीरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अतुल आत्रेय, तपेंद्र कुमार, कुलभूषण, मनोज तोमर, अश्वनी, डॉ. जितेंद्र नैन, राजीव जैन, जोगेंद्र सिंह, विनीता, उर्मिला, रूचि पंवार, मनु, रेखा, अंजना, दिलशाद, मनोज कुमार, स्वाति, सतेंद्र, दीपमाला, नीरज उज्ज्वल, श्रीकांत शर्मा, मनोज नैन मौजूद रहे।