{"_id":"5aa5800c4f1c1b094a8b4bb9","slug":"191520795660-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतपूर्व सैनिकों को नहीं मिल रही सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतपूर्व सैनिकों को नहीं मिल रही सुविधा
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
गैडबरा गांव में रामपाल सिंह के आवास पर भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं पर विचार किया। जबर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बागपत जनपद में भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई सुविधा नहीं है। सीएसडी कैंटीन, सैनिक गेस्ट हाउस तक नहीं है। पूर्व सैनिक 1997 से लगातार इनके लिए भूमि की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक भूमि आवंटित नहीं की । जनपद में कोई डिफेंस लैंड नहीं है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मांग की । उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिक सितंबर माह तक अपने ईएचसी कार्ड का नवीनीकरण करा लें। बैठक में निर्णय लिया समस्याओं के संबंध में शीघ्र अधिकारियों से भी मिला जाएगा। संगठन के बिनौली ब्लॉक की बैठक आठ अप्रैल को दोघट में आनंद के आवास पर होगी। इसमें दिल्ली से सेवानिवृत्त विंग कमांडर पुष्पेंद्र कुमार ढाका जाएंगे। इसमें भीम सिंह, प्रेमपाल, रामपाल सिंह, ओम सिंह, ईश्वर पंवार, राम निवास राणा, सत्यपाल सिंह, भोपाल सिंह, नरवर सिंह, विजयपाल सिंह, राजपाल सिंह आदि रहे।