{"_id":"5a70cf804f1c1bf07b8b4848","slug":"191517342592-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए दिलाई गई शपथ
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को कुष्ठ रोग दिवस के रूप में मनाया। जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए संकल्प दिलाया। 234 ग्राम सभाओं में शपथ दिलाई।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कुष्ठ रोग दिवस मनाया। एडीएम लोकपाल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि कुष्ठ रोग दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम कराए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की हर व्यक्ति को पहचान कराई जाएगी। कुष्ठ शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। इसकी पहचान लाल रंग का चकता बन जाता है, जिस पर खुजली नहीं होती और वो स्थान सुन्न रहता है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. कुंवर उमर, एएमए अजय शर्मा, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. आशुतोष आदि रहे।
कुष्ठ रोग के जिले में है 19 रोगी
एएमए अजय शर्मा ने बताया कि पूरे जिले में 19 रोगी ही कुष्ठ रोग से पीड़ित है। जिनका विभाग की ओर से उपचार कराया जाएगा। इसके लिए लोगों को जागरूक भी करते हैं।